
प्रभु पार्क में 7 नवंबर को सजेगा भव्य दीपोत्सव, सेवा भारती की बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा
डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने कार्यकर्ताओं से सहभागिता की अपील की, सामूहिक रूप से दीप जलाकर सामाजिक एकता का संदेश देने का आह्वान
कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आगामी 7 नवंबर को प्रभु पार्क में आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सेवा भारती की आवश्यक बैठक अशोक नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग उपाध्यक्ष डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 7 नवंबर को शाम छह बजे प्रभु पार्क में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें सेवा भारती के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सहभागिता करनी है। उन्होंने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से भी कार्यक्रम में पहुंचकर प्रभु श्रीराम के नाम के दीप प्रज्वलित करने और आयोजन को भव्यता प्रदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि अपने सनातनी पर्वों को सामूहिक रूप से मनाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। सभी को मिलकर उत्साह और श्रद्धा के साथ दीपोत्सव में सहभागिता करनी चाहिए।
बैठक में जिलाध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष केके सिंह, राय बहादुर सिंह, राजेंद्र कुमार, गीता सोलंकी, प्रदीप साहू, यतींद्र राजपूत, अटल सिंह, मुकेश राजपूत, यादराम शाक्य, मोहित कुमार, विकास, अर्जुन शाक्य, पुष्पेंद्र यादव, मोनू श्रीवास्तव, सर्वेश, डॉ. गिरीश भारत, मनोज प्रधान, अमरपाल, मिथुन, डॉ. राज वर्मा, योगेश राजपूत, गौरव बघेल, अंकित राजपूत, दूरबीन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

