अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाइयों की उपलब्धता परखी, तीमारदारों से पूछा- इलाज के नाम पर तो नहीं मांगे जा रहे पैसे

कासगंज, 30 अक्टूबर। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शुक्रवार को अशोक नगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या तथा उनके उपचार से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद मरीजों एवं उनके साथ आए तीमारदारों से सीधे बातचीत कर उपचार और दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से यह भी पूछा कि स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के नाम पर किसी कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा उनसे पैसे तो नहीं मांगे जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए, ताकि मरीजों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुचारू रूप से मिलना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *