श्री रामचरितमानस ज्ञान प्रतियोगिता में पलक स्वामी ने मारी बाजी

श्री रामचरितमानस ज्ञान प्रतियोगिता में पलक स्वामी ने मारी बाजी

अर्पिता श्रोतीय द्वितीय और कृति चौहान रहीं तृतीय, विजेताओं को शील्ड, प्रमाणपत्र व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

सोरोंजी (कासगंज)। श्रीराम कथा भक्त सेवा मंडल की ओर से 20 सितंबर को आयोजित श्री रामचरितमानस ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सोमवार को संत तुलसीदास विश्रामस्थल इंटर कॉलेज में सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ ज्योतिषाचार्य डॉ. अंबरीश निर्भय एवं रामकथा मर्मज्ञ सत्य प्रकाश अबोध ने किया।

सेवा मंडल के संयोजक सोनू बिंदल ने गणेश व गुरुवंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कराई। छात्रा अव्या सिंह ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ गीत प्रस्तुत किया। सृष्टि तिवारी ने पार्वती गीत पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। तारया सोलंकी ने प्रभु श्रीराम के चरित्र पर प्रकाश डाला, जबकि आदित्य तिवारी ने रावण का रूप धारण कर आकर्षित किया। इरा उपाध्याय ने भजन प्रस्तुत किया और छात्रा दीक्षा ने रुद्राष्टकम की प्रस्तुति दी।

पलक स्वामी को मिला प्रथम पुरस्कार

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य प्रदीप उपाध्याय ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। पलक स्वामी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 11 हजार रुपये, शील्ड और प्रमाणपत्र हासिल किया। अर्पिता श्रोतीय द्वितीय स्थान पर रहीं, जिन्हें 5100 रुपये, शील्ड और प्रमाणपत्र दिया गया। कृति चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 3100 रुपये, शील्ड और प्रमाणपत्र प्राप्त किए। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगरिया मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने किया। इस अवसर पर मोहन लाल त्रिपाठी, शिव दर्शन मिश्रा, डॉ. रंजीत बरवारिया, पंकज पाराशर, सचिन वशिष्ठ, अभय स्थापक, विकास सोती, रोहित तिवारी, देवांश शर्मा, प्रांशु द्विवेदी, माधव और राघव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *