कासगंज बूथों पर पहुंचे डीएम मतदाता सूची के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, निरीक्षण के दौरान रजिस्टर साथ रखने के दिए निर्देश

कासगंज, 24 अक्टूबर। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शनिवार को जनपद में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पंचायत स्थित बूथ संख्या 365, 366, 367 और 368 तथा नवाब तरोरा स्थित बूथ संख्या 328, 329, 330 और 331 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ अपने साथ संबंधित रजिस्टर अनिवार्य रूप से रखें, ताकि निरीक्षण के समय आवश्यक अभिलेख तत्काल प्रस्तुत किए जा सकें।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील हैं। मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्य गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरे किए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी करने और बीएलओ के कार्यों का समय-समय पर सत्यापन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

