कासगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव, शिक्षक निर्वाचन में 65.92% और स्नातक में 61.25% मतदान

कासगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव, शिक्षक निर्वाचन में 65.92% और स्नातक में 61.25% मतदान

जिले के 20 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 से शाम 4 बजे तक चला मतदान, डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओम प्रकाश सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

कासगंज, 23 अक्टूबर। जनपद कासगंज में आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान शुक्रवार को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिले के सभी 20 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो निर्धारित समय शाम 4 बजे तक चला। जिले में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 65.92 प्रतिशत तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 61.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह तथा पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान कार्मिकों की उपस्थिति, कानून व्यवस्था और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की स्थिति का निरीक्षण किया। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 कंट्रोल रूम से मतदान की प्रगति पर रखी नजर

 

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पूरे दिन मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रूम से संपर्क बनाए रखकर मतदान की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे। निर्वाचन कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट भी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर मतदान प्रक्रिया की निगरानी करते रहे।

मतदान केंद्रों पर तैनात रहा पुलिस बल

मतदान के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय सतर्क रहे, जिससे मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने में सहयोग देने वाले मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

oplus_1056

 

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *