दुष्कर्म के मामले में पटियाली पुलिस ने दो वांछित आरोपी गिरफ्तार किए
पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा, घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद

कासगंज, 22 अक्टूबर। पटियाली थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को नगला मंशुख रोड से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी भी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 अक्टूबर को पटियाली पुलिस ने मुकदमा संख्या 257/2026 में वांछित गौरव और सुनील को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(2), 137(2), 351(3), एससी-एसटी अधिनियम की धारा 3(2)(5) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- गौरव पुत्र नरेशचंद्र, निवासी थाना गांव, थाना पटियाली, जनपद कासगंज।
- सुनील पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी नगला मंशुख, थाना पटियाली, जनपद कासगंज।
सुनील के खिलाफ एक अन्य मुकदमा भी दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनील के खिलाफ मुकदमा संख्या 233/2026 में बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत भी मामला दर्ज है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में पटियाली थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह और पुलिस टीम शामिल रही।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
Author: Soron Live 24

