सोरों के इस्माइलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव और लाठी-डंडों से मारपीट, 11 गिरफ्तार

गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया शांत; घायल आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराकर सभी को न्यायालय में किया पेश
सोरों (शूकर क्षेत्र), कासगंज। थाना सोरों क्षेत्र की पचलाना चौकी के अंतर्गत ग्राम इस्माइलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। 19 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे हुए इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कासगंज आंचल चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराया और चोटिल आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया।
इस मामले में थाना सोरों पर मुकदमा अपराध संख्या 399/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 190, 191(2), 191(3), 109(1), 125, 352 तथा 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
प्रथम पक्ष से:
- मुकेश पुत्र भगवान सिंह, निवासी इस्माइलपुर, थाना सोरों, कासगंज।
- देवेंद्र पुत्र किताब सिंह, निवासी महमूदपुर पुख्ता, थाना सोरों, कासगंज।
- राजेश पुत्र अनोखेलाल, निवासी इस्माइलपुर, थाना सोरों, कासगंज।
- भूरे पुत्र अनोखेलाल, निवासी इस्माइलपुर, थाना सोरों, कासगंज।
द्वितीय पक्ष से:
- हसन पुत्र यामीन शाह, निवासी इस्माइलपुर, थाना सोरों, कासगंज।
- लुढकन पुत्र आमीन, निवासी इस्माइलपुर, थाना सोरों, कासगंज।
- आमिर पुत्र कुतुबुद्दीन, निवासी मोहल्ला पटवारी, अलीगढ़।
- स्वैब पुत्र इलियास, निवासी दौरी नमूना, बाजपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड।
- पुत्तन पुत्र सद्दीक, निवासी आवदानगर, खुर्जा, बुलंदशहर।
- सलीम पुत्र यामीन खां, निवासी इस्माइलपुर, थाना सोरों, कासगंज।
- रिजवान पुत्र लुडकन उर्फ इब्राहिम, निवासी इस्माइलपुर, थाना सोरों, कासगंज।
घटना में प्रयुक्त सामान बरामद
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट-पत्थर, डंडे, चप्पल और कपड़े आदि बरामद किए हैं।
इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, ऊदल सिंह और नेत्रपाल सिंह, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार व योगेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल रोबिन कुमार, शुभम यादव, गुलफाम और अंकुश कुमार शामिल रहे।
Author: Soron Live 24

