कासगंज में संघ का भव्य विजयादशमी उत्सव, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने किया विशाल पथ संचलन
मुख्य वक्ता ने दिया ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ का संदेश

कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कासगंज नगर द्वारा विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के उपरांत नगर में विशाल पथ संचलन निकाला गया, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अनुशासन, एकता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम में एटा विभाग के विभाग संघचालक श्री उमाशंकर शर्मा , नगर संघचालक शरद माहेश्वरी , मुख्य वक्ता एटा विभाग के विभाग प्रचारक आशुतोष जी तथा कार्यक्रम अध्यक्ष पदम अग्रवाल (भारत मोटर्स) मंचासीन रहे।
मुख्य वक्ता आशुतोष ने संघ के गौरवशाली इतिहास एवं वर्तमान में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ का प्रमुख उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज में सेवा, समरसता, अनुशासन एवं राष्ट्रभाव को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष पदम अग्रवाल ने राष्ट्र निर्माण एवं समाजहित में संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए सेवा, सहयोग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना आवश्यक है।
नगर कार्यवाह अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि कासगंज नगर में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसके पश्चात आयोजित पथ संचलन में नगर के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य संस्कारित एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित व्यक्तियों का निर्माण कर समाज को सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में विभाग प्रचार प्रमुख नरेश नंदन , विभाग व्यवस्था प्रमुख अमलेन्दु, जमुना प्रसाद , सह जिला संघचालक होशियार सिंह , वैभव उपाध्याय , वंश गौड़ , सुदीप , मोहित , जयंती , विवेक गुप्ता , लखन राजीव पचौरी , जुगेंद्र हिमांशु अंकित जैन मनीष भगवान दास सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने राष्ट्रसेवा, सामाजिक एकता और अनुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Author: Soron Live 24

