ढकपुरा गांव में मारपीट और फायरिंग के मामले में 13 आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

पटियाली पुलिस ने गढ़ी ढकपुरा और एटा के नगला धाता से पकड़े आरोपी, तीन डंडे, चिमटा और दरांती भी बरामद
कासगंज। जनपद के पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा में हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा, 315 बोर का एक खोखा कारतूस, तीन डंडे, एक चिमटा और एक दरांती बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में थाना पटियाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामले में थाना पटियाली पर मुकदमा अपराध संख्या 256/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 109(1), 190, 191(2), 191(3), 324(4), 115(2), 352 तथा क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट की धारा 7 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को ग्राम गढ़ी ढकपुरा, थाना पटियाली क्षेत्र से तथा छह आरोपियों को ग्राम नगला धाता, थाना राजा का रामपुर, जनपद एटा से गिरफ्तार किया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
ग्राम गढ़ी ढकपुरा, कासगंज:
- पिंटू पुत्र राजपाल
- अमित पुत्र अमरपाल
- आदेश पुत्र अमरपाल
- शैलेन्द्र पुत्र राजपाल
- रमेश चन्द्र पुत्र श्रीपाल सिंह
- प्रियांशु पुत्र रमेश चन्द्र
- नीरेश पुत्र किशन पाल
ग्राम नगला धाता, जनपद एटा: 8. अश्वनी कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह 9. रोहित उर्फ नन्हे पुत्र दिनेश चन्द 10. अखण्ड प्रताप पुत्र अनूप कुमार 11. हीर प्रताप पुत्र अनूप कुमार 12. प्रेम प्रताप पुत्र अनूप कुमार 13. अमन पुत्र अनिल कुमार
यह हुई बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा, 315 बोर का एक खोखा कारतूस, तीन डंडे, एक चिमटा और एक दरांती बरामद की है।
इनकी रही कार्रवाई में भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना पटियाली के प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
Author: Soron Live 24

