मां चामुंडा और नवदुर्गा मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब: गूंजे जयकारे, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से पहरा

मां चामुंडा और नवदुर्गा मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब: गूंजे जयकारे, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से पहरा

कासगंज।शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरा जनपद मां की भक्ति में सराबोर है। प्रसिद्ध और प्राचीन मां चामुंडा मंदिर से लेकर तीर्थनगरी सोरों जी के प्रमुख देवी मंदिरों तक भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगीं।
सोरों जी में गूंजे जयकारे, चारों तरफ भक्तिमय माहौल
उत्तर भारत की प्रमुख तीर्थनगरी सोरों जी के सूकर क्षेत्र में इन दिनों चहुंओर माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान है। लहरा मार्ग स्थित प्राचीन नवदुर्गा मंदिर में मां के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

इसके अलावा:
बटुकनाथ मंदिर, ग्राम देवी मंदिर और शीतला देवी मंदिर में भक्तों का अनवरत सैलाब उमड़ रहा है।
सोरों के बरेली रोड स्थित ‘चौरासी घंटे वाली माता रानी के मंदिर’ पर भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
जनपद के कोने-कोने में हवन-यज्ञ और विशाल भंडारों के आयोजन से पूरा इलाका हर्ष और उत्साह के माहौल में डूबा हुआ है।
सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, ड्रोन से हो रही निगरानी
त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के कड़े निर्देशन में जनपद के सभी प्रमुख देवी मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *