कासगंज रामलीला में सूर्पणखा नासिका भंग और खर-दूषण वध लीला का हुआ मंचन

जयंत लीला से पंचवटी विश्राम तक के प्रसंगों ने मोहा मन, माता काली के आगमन की लीला भी हुई प्रारंभ
कासगंज। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) कासगंज के तत्वावधान में बुधवार रात आठ बजे रामलीला मंच पर विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। वृंदावन के कलाकारों ने जयंत लीला, माता सीता और माता अनुसुइया मिलन, सुतीक्ष्ण प्रेम, पंचवटी विश्राम तथा सूर्पणखा नासिका भंग की लीला का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की लीला के अंतर्गत खर-दूषण की सवारी और वध प्रसंग का भी आकर्षक मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही प्रभु पार्क में माता काली के आगमन की लीला भी प्रारंभ हो गई।
रामलीला का निर्देशन श्री भावेश भारद्वाज (वृंदावन) ने किया। कार्यक्रम में पुरोहित की भूमिका पं. ओम प्रकाश पाठक एवं पं. भरत गौतम ने निभाई, जबकि मंच संचालन नवीन सक्सेना ने किया।
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविंद वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ, कार्यकारी अध्यक्ष अजय गुप्ता (डीसीएम), शिव कुमार भारद्वाज, जय प्रकाश गुप्ता, प्रबंधक आकाश गोयल, कार्यकारी महामंत्री स्वयं माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अनुज जौहरी एवं विनोद कुशवाहा, कार्यकारी कोषाध्यक्ष गौरव पाल, सह-कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, मंत्री संजय कुशवाहा, राहुल मिश्रा, सुरेश मिश्रा, सह महामंत्री आदित्य गुप्ता और स्टेज इंचार्ज रजनीश वार्ष्णेय सहित सच्चितानंद, विशु वार्ष्णेय, अजय भारद्वाज, आशु गुप्ता, गौरव गुप्ता, आकाश शर्मा, संस्कार बिड़ला, कृष्णा गुप्ता, गोपाल गुप्ता, भास्कर, अभिनव गौतम, शिवा सैनी, चंद्रवीर यादव, ऋषभ माहेश्वरी, कुश बिड़ला, अंश माहेश्वरी, शिवम अग्रवाल, विकल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रिंस वार्ष्णेय, उमंग सैनी, कुशाग्र मराठा, कुणाल साहू, अमन कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र बिड़ला, इंद्रमोहन गुप्ता एवं भविष्य माहेश्वरी सहित अनेक समाजसेवी और धर्मप्रेमी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
कमेटी पदाधिकारियों ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से परिवार सहित रामलीला मंचन में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।
#kasganj #श्रीरामलीलामहोतसव
Author: Soron Live 24

