पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बहापुर में हर्षोल्लास से मनाया गया माता मेला

पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बहापुर में हर्षोल्लास से मनाया गया माता मेला

सहावर (कासगंज)। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बहापुर में माता मेला कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जनजागरूकता अभियान के तहत माताओं और ग्रामीणों को बेटियों की शिक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती सर्वेश देवी, प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश और विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगा सिंह वर्मा सहित अन्य अतिथियों ने सहभागिता की। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की ओर से माताओं और बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सोनवती देवी, सुनील कुमार लोधी, प्रदीप कुमार, जितेंद्र शर्मा, जागराज सिंह, सत्यप्रकाश, मीरा देवी, मोहरश्री सहित बड़ी संख्या में बच्चों की माताएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच सहभागिता बढ़ाने के साथ बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करना रहा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *