दीक्षा और प्रांशु बने न्याय पंचायत क्रीड़ा प्रतियोगिता के चैंपियन

दीक्षा और प्रांशु बने न्याय पंचायत क्रीड़ा प्रतियोगिता के चैंपियन

विधायक हरिओम वर्मा ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

अमांपुर (कासगंज)। न्याय पंचायत जाटऊ-अशोकपुर की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय अभयपुरा में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में नगला यादकरन की दीक्षा ने जूनियर बालिका वर्ग और अभयपुरा के प्रांशु ने जूनियर बालक वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक हरिओम वर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विधायक ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कुलदीप प्रथम, मोहित द्वितीय और राम तृतीय स्थान पर रहे। 100 और 200 मीटर दौड़ में यशपाल प्रथम तथा प्रांजल द्वितीय रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में गुड़िया और 100 व 200 मीटर में प्रियांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालक कबड्डी में डोर्रा और बालिका कबड्डी में जवाहरपुर की टीम विजेता रही।

जूनियर बालक वर्ग की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रांशु प्रथम तथा अनुज द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में संध्या प्रथम और दीक्षा द्वितीय रहीं, जबकि 200 और 400 मीटर दौड़ में दीक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

लंबी कूद में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

लंबी कूद की प्राथमिक बालक वर्ग की स्पर्धा में ग्रीस, बालिका वर्ग में प्रियांशी, जूनियर बालक वर्ग में प्रांशु और जूनियर बालिका वर्ग में संध्या प्रथम रहीं।

कार्यक्रम में ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत, ओम शिव वर्मा, रामपाल सिंह, हरीश लोधी, नोडल धर्मेंद्र कुमार, हृदेश कुमारी, अनुज प्रताप सिंह, सुनील कुमार, अमित कुमार, गौरव, यादराम, शिवेंद्र, जसवीर, उषा, बीना, ऋचा, योगेंद्र, हरि सिंह और विकास सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *