राम-भरत मिलाप और दशरथ मरण प्रसंग ने दर्शकों को किया भाव-विभोर

राम-भरत मिलाप और दशरथ मरण प्रसंग ने दर्शकों को किया भाव-विभोर

कासगंज की रामलीला में केवट संवाद से चित्रकूट में भरत मिलाप तक का भावपूर्ण मंचन, वृंदावन की मंडली की प्रस्तुति को मिली सराहना

कासगंज। (सचिन उपाध्याय की रिपोर्ट) श्री रामलीला कमेटी (रजि.) कासगंज के तत्वावधान में बुधवार रात आठ बजे रामलीला मंच पर विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। वृंदावन से आई मंडली ने केवट संवाद, प्रभु श्रीराम के प्रयागराज पहुंचने, ऋषि भारद्वाज से संवाद और राजा दशरथ के मरण प्रसंग का सजीव चित्रण किया। इन प्रसंगों को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

इसके बाद भरत के अयोध्या आगमन और चित्रकूट गमन का मंचन हुआ। चित्रकूट में प्रभु श्रीराम और भरत के मिलन का दृश्य अत्यंत मार्मिक रहा। श्रीराम द्वारा भरत को चरण पादुकाएं प्रदान करने की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। उपस्थित धर्मप्रेमियों ने वृंदावन से आई मंडली के कलाकारों के अभिनय और जीवंत प्रस्तुति की सराहना की।

रामलीला का मंचन वृंदावन के भावेश भारद्वाज के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में पुरोहित की भूमिका पं. ओम प्रकाश पाठक और पं. भरत गौतम ने निभाई, जबकि मंच संचालन नवीन सक्सेना ने किया।

इस दौरान कमेटी अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविंद वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ, कार्यकारी अध्यक्ष अजय गुप्ता (डीसीएम), जय प्रकाश गुप्ता, प्रबंधक आकाश गोयल, कार्यकारी महामंत्री स्वयं माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अनुज जौहरी और विनोद कुशवाहा, कार्यकारी कोषाध्यक्ष गौरव पाल, सह-कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, मंत्री संजय कुशवाहा, राहुल मिश्रा, सुरेश मिश्रा, सह महामंत्री आदित्य गुप्ता और स्टेज इंचार्ज रजनीश वार्ष्णेय सहित सच्चितानंद, विशु वार्ष्णेय, अजय भारद्वाज, आशु गुप्ता, गौरव गुप्ता, आकाश शर्मा, संस्कार बिड़ला, कृष्णा गुप्ता, गोपाल गुप्ता, भास्कर, अभिनव गौतम, शिवा सैनी, चंद्रवीर यादव, ऋषभ माहेश्वरी, कुश बिड़ला, अंश माहेश्वरी, शिवम अग्रवाल, विकल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रिंस वार्ष्णेय, उमंग सैनी, कुशाग्र मराठा, कुणाल साहू, अमन कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र बिड़ला, इंद्रमोहन गुप्ता और भविष्य माहेश्वरी सहित समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

समिति पदाधिकारियों ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से परिवार सहित रामलीला मंचन में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *