नवरात्रि और रामलीला को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया पैदल गश्त

नवरात्रि और रामलीला को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया पैदल गश्त

दुर्गा पंडालों, मंदिरों और रामलीला स्थलों की सुरक्षा पर विशेष नजर, मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए विशेष इंतजाम

कासगंज। शारदीय नवरात्रि एवं विजयदशमी पर्व के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए कासगंज पुलिस अलर्ट है। मंगलवार, 13 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने थाना सोरों क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दुर्गा पंडालों, मंदिरों और रामलीला स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर

एसपी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान दुर्गा पंडालों, मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चियां शामिल होती हैं। उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत विशेष पुलिस प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकें।

अफवाहों से बचें, पुलिस का करें सहयोग

कासगंज पुलिस ने जनपदवासियों से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने, यातायात नियमों एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील की है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *