एटा के अभिषेक कृष्ण दुबे को मिली भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की कमान

एटा के अभिषेक कृष्ण दुबे को मिली भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की कमान

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सौंपी नई जिम्मेदारी, संगठनात्मक अनुभव और मीडिया की समझ आएगी काम

एटा। (लेखक सचिन उपाध्याय)  भारतीय जनता पार्टी ने एटा निवासी अभिषेक कृष्ण दुबे को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपे जाने से एटा के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए इस नियुक्ति पर खुशी जताई।

अभिषेक कृष्ण दुबे लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वह इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। इसके अलावा वह राजस्थान के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

तकनीकी शिक्षा के साथ पत्रकारिता का अनुभव

अभिषेक दुबे इंजीनियरिंग स्नातक हैं और पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग में तकनीकी क्षेत्र में सेवाएं दी हैं। इसके साथ ही दिल्ली की एक पब्लिक रिलेशंस कंपनी में भी काम किया है। तकनीकी, पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में उनके अनुभव को नई जिम्मेदारी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रदेश प्रवक्ता के रूप में वह पार्टी की नीतियों, विचारों और सरकार की योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रति आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *