प्राथमिक बालक वर्ग में अभिषेक सेमरा मोर्चा ने मारी बाजी

प्राथमिक बालक वर्ग में अभिषेक सेमरा मोर्चा ने मारी बाजी

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को पहनाए मेडल

अमांपुर (कासगंज)
विकासखंड अमांपुर की न्याय पंचायत अर्जुनपुर नौआबाद की खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को अर्जुनपुर नौआबाद में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मां शारदे की वंदना प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्राथमिक बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में सेमरा मोर्चा के अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में शाहपुर के निशांत प्रथम रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में शाहपुर की जान्हवी, 100 मीटर में करिश्मा और 200 मीटर में निशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक बालक कबड्डी में अमृतपुर और बालिका कबड्डी में शाहपुर की टीम विजेता रही। वहीं जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नगला महर्जी के डोरी लाल, 200 और 400 मीटर में शनि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंजू तथा 200 और 400 मीटर में प्रार्थना प्रथम रहीं। लंबी कूद के प्राथमिक बालक वर्ग में अमृतपुर के पंकज, बालिका वर्ग में शाहपुर की निशु, जूनियर बालक वर्ग में अर्जुनपुर नौआबाद के संजीव और बालिका वर्ग में नगला महर्जी की चंद्रकांता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिताओं में नगला महर्जी और अर्जुनपुर नौआबाद की टीमों ने विजेता स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत, विनोद कुमार, नोडल धीरेंद्र सोलंकी, आनंद प्रकाश मिश्रा, रिंकी सिंह, रवि कुमार, गोविंद शाक्य, बृजबाला, राजेश कुमार, ठाकुरदास, जसवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, विनय कुमार, रवि परिहार, विभव प्रताप सिंह, सुनील कुमार, अमित कुमार, अरविंद कुमार, अनुज कुमार, देवेश मित्तल, दीपेंद्र सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *