कासगंज में धूमधाम से निकला श्रीराम-लक्ष्मण सहित चारों भाइयों का चट्टा नगर भ्रमण, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का हुआ मंचन

सहावर गेट स्थित श्रीराम मंदिर से निकली यात्रा बाराद्वारी में श्रीरामलीला मंचन देखने उमड़े श्रद्धालु
कासगंज। (सचिन उपाध्याय)श्री रामलीला कमेटी (रजि.), कासगंज के तत्वावधान में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के बाल स्वरूपों का चट्टा नगर भ्रमण धूमधाम से निकाला गया। सहावर गेट स्थित श्रीराम मंदिर से शुरू हुए नगर भ्रमण में बाल स्वरूपों ने चट्टा खेलते हुए नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह दर्शन कर भगवान के स्वरूपों का स्वागत किया।
नगर भ्रमण बाराद्वारी से सोरों गेट, पल्लेदार वाली गली, बड़ी होली, मीना मार्केट, गली बोहरान और सूत की मंडी सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। धार्मिक उत्साह के बीच निकली यात्रा में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं।
विश्वामित्र आगमन से अहिल्या उद्धार तक की लीलाओं ने मोहा मन
बाराद्वारी स्थित रामलीला मंच पर रात्रि आठ बजे भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया गया। इसमें विश्वामित्र आगमन, विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा, ताड़का वध, सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार की लीलाएं प्रस्तुत की गईं। कलाकारों ने सजीव अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम के पराक्रम, ऋषियों की रक्षा और धर्म की स्थापना के प्रसंगों को दर्शाया। मंचन देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कमेटी पदाधिकारियों ने संभालीं व्यवस्थाएं
कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविंद वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ, कार्यकारी अध्यक्ष अजय गुप्ता डीसीएम, प्रबंधक जय प्रकाश गुप्ता, मंत्री संजय कुशवाहा, कार्यकारी महामंत्री आकाश गोयल, उपाध्यक्ष अनुज जौहरी, विनोद कुशवाह, गौरव पाल, अंशुल गुप्ता, आदित्य गुप्ता, स्टेज इंचार्ज रजनीश वार्ष्णेय सहित सच्चितानंद, विशु वार्ष्णेय, अजय भारद्वाज, आशु गुप्ता, गौरव गुप्ता, आकाश शर्मा, संस्कार बिड़ला, कृष्णा गुप्ता, गोपाल गुप्ता, भास्कर, अभिनव गौतम, शिवा सैनी, चंद्रवीर, ऋषभ माहेश्वरी, कुश बिड़ला, अंश माहेश्वरी, शिवम अग्रवाल, विकल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रिंस वार्ष्णेय, कुशाग्र मराठा, कुणाल साहू, अमन कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र बिड़ला और इंद्रमोहन गुप्ता सहित समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

