कासगंज में श्रीराम जन्मोत्सव पर गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कासगंज में श्रीराम जन्मोत्सव पर गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

बारहद्वारी रामलीला मंच पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, बाल लीलाओं ने मोहा मन

कासगंज। शहर के बारहद्वारी स्थित रामलीला मंच पर शुक्रवार की रात श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंचन के तीसरे दिन वृंदावन के कलाकारों ने राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ, भगवान श्रीराम के जन्म और बाल लीलाओं का सजीव मंचन किया। व्यास भावेश भारद्वाज के भावपूर्ण वर्णन ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। पुरोहित ओम प्रकाश पाठक ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए, जबकि मंच संचालन नवीन सक्सेना ने किया।

मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि संतान प्राप्ति की कामना से राजा दशरथ ने गुरु वशिष्ठ की आज्ञा पर श्रृंगी ऋषि के नेतृत्व में पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर अग्निदेव प्रकट हुए और उन्होंने राजा को दिव्य खीर का पात्र सौंपा। दशरथ ने प्रसाद अपनी तीनों रानियों कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा में वितरित किया।

इसके बाद भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। ‘भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौशल्या हितकारी’ भजन के साथ जन्मोत्सव का दृश्य सामने आते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

माता कौशल्या की गोद में श्रीराम, कैकेयी के साथ भरत तथा सुमित्रा के साथ लक्ष्मण और शत्रुघ्न के स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालु आनंदित हो उठे। पुष्पवर्षा, मंगलगीतों और सोहर गायन ने उत्सव को और उल्लासपूर्ण बना दिया। भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का मंचन भी आकर्षण का केंद्र रहा।

लीला प्रारंभ होने से पहले रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविंद वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ, कार्यकारी अध्यक्ष अजय गुप्ता डीसीएम, प्रबंधक जय प्रकाश गुप्ता, आकाश गोयल, स्वयं माहेश्वरी, कार्यकारी महामंत्री अनुज जौहरी, उपाध्यक्ष विनोद कुशवाह, कार्यकारी कोषाध्यक्ष गौरव पाल, सह कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, मंत्री संजय कुशवाह, सह मंत्री आदित्य गुप्ता और स्टेज इंचार्ज रजनीश वार्ष्णेय सहित सच्चितानंद, विशु वार्ष्णेय, अजय भारद्वाज, आशु गुप्ता, गौरव गुप्ता, आकाश शर्मा, संस्कार बिड़ला, कृष्णा गुप्ता, गोपाल गुप्ता, भास्कर, अभिनव गौतम, शिवा सैनी, चंद्रवीर, ऋषभ माहेश्वरी, कुश बिड़ला, अंश माहेश्वरी, शिवम अग्रवाल, विकल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रिंस वार्ष्णेय, कुशाग्र मराठा, कुणाल साहू, अमन कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र बिड़ला, इंद्रमोहन गुप्ता और भविष्य माहेश्वरी सहित समाजसेवियों एवं धर्मप्रेमियों ने श्रीराम-जानकी की आरती उतारी।

#Kasganjnews

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *