बाराह द्वारी मंच पूजन के साथ कासगंज में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

बाराद्वारी मंच पूजन के साथ कासगंज में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

वृंदावन के कलाकारों ने प्रस्तुत की मनमोहक लीलाएं, शिव-पार्वती विवाह और नारद मोह ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

कासगंज। (सचिन उपाध्याय)शहर के बाराद्वारी स्थित रामलीला मंच पर बुधवार को विधि-विधान के साथ मंच पूजन कर रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने पूजन-अर्चन कर भगवान श्रीराम और माता सीता के स्वरूपों की आरती उतारी। इसके बाद वृंदावन से आए कलाकारों ने विभिन्न लीलाओं का प्रभावशाली मंचन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविंद तथा कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ ने मंच पूजन किया। पूजन के बाद भगवान श्रीराम और माता सीता के स्वरूपों की आरती उतारी गई। इसके साथ ही रामलीला के विधिवत मंचन का शुभारंभ हुआ।

शिव-पार्वती विवाह ने बांधा समां

श्रीरामकृष्ण लीला अनुकरण मंडल, वृंदावन के कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। शिव-पार्वती विवाह, नारद मोह और मनु-शतरूपा तप की लीलाओं का मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।

भजनों और संवादों से भक्तिमय हुआ परिसर

व्यासजी भावेश ने ओजपूर्ण वाणी और मधुर भजनों के माध्यम से लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। कलाकारों के संवाद और भजनों से पूरा रामलीला परिसर भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देर तक बैठकर रामलीला का आनंद लिया।

कमेटी पदाधिकारी और श्रद्धालु रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान रामलीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अजय गुप्ता, कार्यकारी महामंत्री स्वयं माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अनुज जौहरी, मंत्री संजय कुशवाह, कार्यकारी कोषाध्यक्ष गौरव पाल, अमरीश वशिष्ठ सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *