आचार्य गणेश चंद्र वशिष्ठ ने सोरों हरि की पैड़ी पर यजमानों के पितरों के निमित्त किया तर्पण

आचार्य गणेश चंद्र वशिष्ठ ने सोरों हरि की पैड़ी पर यजमानों के पितरों के निमित्त किया  तर्पण

पितृ पक्ष में बालाजी वाले घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, नाम-गोत्र लेकर विधि-विधान से कराया पितृ तर्पण

सोरों शूकर क्षेत्र। (सचिन उपाध्याय)पितृ पक्ष के अवसर पर तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र स्थित हरि की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ रही है। बालाजी वाले घाट पर आचार्य पंडित गणेश चंद्र वशिष्ठ (गणेश शास्त्री), मेंडू, जिला हाथरस ने अपने यजमानों के नाम और गोत्र का संकल्प लेकर उनके पितरों के निमित्त विधि-विधान से तर्पण किया।

इस दौरान यजमानों ने अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक जल अर्पित किया और पितरों की शांति एवं मोक्ष की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुए तर्पण से घाट का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य शशिधर द्विवेदी ने कराया जलदान

हरि की पैड़ी घाट पर आचार्य पंडित शशिधर द्विवेदी ने भी श्रद्धालुओं को मंत्रोच्चारण के साथ जलदान एवं तर्पण कराया। उन्होंने विधि-विधानपूर्वक श्रद्धालुओं से पितरों के निमित्त जल अर्पित कराया। पितृ पक्ष के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरि की पैड़ी पहुंचकर जलदान, तर्पण एवं पिंडदान कर रहे हैं।

पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का पर्व

आचार्य गणेश चंद्र वशिष्ठ ने कहा

आचार्य पंडित गणेश चंद्र वशिष्ठ ने कहा कि पितृ पक्ष अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है। इस दौरान श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पितरों का तर्पण किया जाता है। सोरों शूकर क्षेत्र की पवित्र भूमि पर पितृ तर्पण के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

आचार्य शशिधर द्विवेदी ने कहा

आचार्य पंडित शशिधर द्विवेदी ने कहा कि पितृ पक्ष में श्रद्धापूर्वक किया जाने वाला जलदान एवं तर्पण सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। हरि की पैड़ी पर प्रतिदिन श्रद्धालु अपने पितरों का स्मरण कर तर्पण, जलदान और पिंडदान कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक उत्साह के चलते घाट पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

हरि की पैड़ी पर रोजाना पहुंच रहे श्रद्धालु

पितृ पक्ष के चलते हरि की पैड़ी और आसपास के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। श्रद्धालु अपने पितरों के निमित्त विधि-विधान से तर्पण, पिंडदान और जलदान कर रहे हैं। तीर्थ नगरी सोरों में पितृ पक्ष के दौरान धार्मिक गतिविधियों के चलते घाटों पर विशेष रौनक देखने को मिल रही है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *