गणेश पूजन व शोभायात्रा के साथ श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ

सहावर गेट स्थित रामलीला मंदिर से निकली भव्य गणेश शोभायात्रा, प्रभु पार्क में हुआ पूजन व यज्ञ
कासगंज, 6 अक्टूबर। सचिन उपाध्याय श्री रामलीला महोत्सव-2026 का मंगलवार को गणेश पूजन, गणेश शोभायात्रा एवं झंडी स्थापना के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही श्रीरामलीला मंचन कार्यक्रम की शुरुआत भी हो गई।
सहावर गेट स्थित रामलीला मंदिर में भगवान गणेश की आरती के बाद गणेश शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। आरती में सुनील वार्ष्णेय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने सहभागिता की। इसके बाद भगवान गणेश की शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाराद्वारी, घंटाघर से प्रभु पार्क, नदरई गेट पहुंची।

प्रभु पार्क पहुंचने के बाद भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन किया गया तथा यज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ। धार्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी और रामभक्त शामिल हुए।
कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविंद वार्ष्णेय, अमरीष वशिष्ठ, शिवकुमार भारद्वाज, डीएस लोधी, संजय कुशवाहा, अखिलेश अग्रवाल, जितेंद्र वार्ष्णेय, अजय गुप्ता, सुरेश मिश्रा, गौरव पाल, मोहित कुशवाहा, आलोक, विनोद कुशवाहा और ओमकार सैनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
गणेश शोभायात्रा में शहरवासियों और रामभक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। गणेश पूजन और झंडी स्थापना के साथ अब रामलीला मंचन के कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया है।
Author: Soron Live 24

