आगरा खंड स्नातक चुनाव 2026 को लेकर सोरों नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न

आगरा खंड स्नातक चुनाव 2026 को लेकर सोरों नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

सोरों। आगरा खंड स्नातक चुनाव 2026 के निमित्त सोरों नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी स्नातक चुनाव मनीष शर्मा पंडा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजक स्नातक चुनाव कृष्णकांत वशिष्ठ ने की। बैठक में आगामी स्नातक चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, मतदाता संपर्क अभियान तथा चुनाव प्रबंधन को लेकर विस्तृत परिचर्चा की गई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष आदित्य दुबे काकोरिया, पोलिंग इंचार्ज अनिल तिवारी, गिरीश चंद्र, अर्पित मिश्रा, कुणाल चतुर्वेदी, नैतिक शर्मा, मयंक दौनेरिया, हनी दौनेरिया, ऋषभ पचौरी सहित चुनाव टोली के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मनीष शर्मा पंडा ने कहा कि आगरा खंड स्नातक चुनाव 2026 को लेकर सोरों नगर मंडल में संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने और चुनाव से संबंधित जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से चुनाव अभियान को मजबूती मिलेगी।

मंडल अध्यक्ष आदित्य दुबे काकोरिया ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय सहभागिता पर निर्भर करती है। स्नातक चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें तथा मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर संगठन की नीतियों एवं विचारों को उन तक पहुंचाएं।

जिला उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजक कृष्णकांत वशिष्ठ ने कहा कि आगरा खंड स्नातक चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए बूथ स्तर पर मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है। उन्होंने चुनाव टोली के सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, मतदाता संपर्क को गति देने तथा निर्धारित जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्नातक चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों को प्रभावी बनाने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *