त्योहारों को लेकर कासगंज में पुलिस-प्रशासन अलर्ट शांति समिति की बैठक में नवरात्रि, रामलीला, राम बारात और दशहरा को लेकर बनी रणनीति

त्योहारों को लेकर कासगंज में पुलिस-प्रशासन अलर्ट

शांति समिति की बैठक में नवरात्रि, रामलीला, राम बारात और दशहरा को लेकर बनी रणनीति

 

कासगंज। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए थाना कोतवाली कासगंज में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन में हुई बैठक में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

बैठक में शारदीय नवरात्रि, रामलीला, राम बारात, राजगद्दी, अग्रसेन जयंती और दशहरा समेत अन्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। साथ ही यातायात व्यवस्था, नगर की साफ-सफाई और निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने बिजली विभाग को त्योहारों के दौरान निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा तकनीकी समस्या या शिकायत का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं नागरिकों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की गई।

बैठक में सदर तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज, नगरपालिका चेयरमैन, व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *