पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में हुई गोष्ठी

 

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में हुई गोष्ठी

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनरतले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी हुई। इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, देश के प्रति उनके समर्पण, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।
कार्यक्रम शहर के नदरई गेट स्थित नवल कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष केके सक्सेना के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, देश के प्रति उनके समर्पण, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल कुलश्रेष्ठ ने की। विशिष्ट अतिथि राकेश सरन सक्सेना, कौशल किशोर सक्सेना, नवल सक्सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन परिचय एवं उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संचालक अखिलेश सक्सेना ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जीवन और विचारों को याद करना, उनके आदर्शों को समाज तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। महासभा के जिलाध्यक्ष केके सक्सेना ने उपस्थित सभी कायस्थ बंधुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी में कौशल किशोर सक्सेना, आदित्य सरन सक्सेना, नवीन सक्सेना, विजय सक्सेना, दीपक सक्सेना, अरविंद सक्सेना, लवनीष गहराना, नीरज कुलश्रेष्ठ सहित अन्य कायस्थ बंधु मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *