जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

बंदियों से मिलकर जाना हाल, रसोई, बैरक व खाद्यान्न स्टोर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कासगंज। जनपद न्यायाधीश रामेश्वर, जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लेते हुए बंदियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को बंदियों को निर्धारित सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के दृष्टिगत रसोईघर, खाद्यान्न स्टोर, महिला बैरक, पुरुष बैरक एवं किशोर बैरक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

महिला बैरक में पहुंचकर अधिकारियों ने बंदी महिलाओं को जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपायुक्त उद्योग, जिला कृषि अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *