एसपी ने किया थाना ढोलना का औचक निरीक्षण

सीसीटीवी कैमरों और अभिलेखों की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कासगंज। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने शनिवार को थाना ढोलना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगंतुक रजिस्टर के साथ थाना कार्यालय में रखे मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में मिली कमियों को शीघ्र दूर करने तथा सभी अभिलेखों को अद्यावधिक रखते हुए उनके उचित रख-रखाव के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए।
इसके अलावा एसपी ने थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बंदीगृह, मेस, बैरक और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली भी जांची। उन्होंने थाना प्रभारी को फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
एसपी ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Author: Soron Live 24

