तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी स्कूटी में मारी टक्कर, बालक समेत दो घायल

तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी स्कूटी में मारी टक्कर, बालक समेत दो घायल

सोरों। हरि की पैड़ी स्थित तुलसी स्मारक के निकट बुधवार को तेज रफ्तार काली पल्सर बाइक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर बैठे 12 वर्षीय बालक समेत हरि की पैड़ी की पैदल परिक्रमा कर रहे बुजुर्ग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ी स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक संख्या UP 87 Y 0496 तेज गति से आ रही थी। तुलसी स्मारक के पास बाइक ने खड़ी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर बैठे भोला पुत्र प्रदीप, उम्र 12 वर्ष, निवासी बाहर दहलान, सोरों घायल हो गए। वहीं बाइक की चपेट में आने से हरि की पैड़ी की पैदल परिक्रमा कर रहे अशोक कुमार पांडेय पुत्र सत्यनारायण, निवासी मोहल्ला चौसठ, सोरों भी घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जोरदार टक्कर के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। #accident #news #soron

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *