अपर पुलिस अधीक्षक ने किया गंजडुंडवारा थाने का आकस्मिक निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया गंजडुंडवारा थाने का आकस्मिक निरीक्षण

अभिलेखों के रखरखाव की जांच कर विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

कासगंज। अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज ने क्षेत्राधिकारी पटियाली के साथ 15 सितंबर की देर शाम थाना गंजडुंडवारा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आगंतुक रजिस्टर और मिशन शक्ति केंद्र की जांच की गई। इसके बाद थाना कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर (एचएस) रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अभिलेखों को अद्यावधिक रखने और उनके रखरखाव को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद सभी विवेचकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। विवेचकों को विवेचनाओं का समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त भी की। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने पर जोर दिया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *