आधी रात को थाने पहुंच गए एसपी, अभिलेखों से लेकर सीसीटीवी तक खंगाले

आधी रात को थाने पहुंच गए एसपी, अभिलेखों से लेकर सीसीटीवी तक खंगाले

कोतवाली कासगंज के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमियां मिलने पर रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश

कासगंज। आधी रात को पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह अचानक कोतवाली कासगंज पहुंच गए। एसपी के औचक निरीक्षण से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। उन्होंने आगंतुक रजिस्टर से लेकर थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों और सीसीटीवी कैमरों तक की बारीकी से पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए।

दिनांक 14/15 सितंबर की मध्यरात्रि पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कोतवाली कासगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने आगंतुक रजिस्टर की जांच की। इसके बाद थाना कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों को देखा।

अभिलेखों की जांच के दौरान जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी रिकॉर्ड को अद्यावधिक रखने के साथ ही अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया।

सीसीटीवी और बंदीगृह की भी जांच

औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी। इसके साथ ही बंदीगृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रात में अनावश्यक रूप से थाने में न बैठाया जाए कोई व्यक्ति

पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेशों के अनुपालन को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज को निर्देशित किया कि रात्रि के समय किसी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से थाने में न बैठाया जाए। पुलिसकर्मियों को नियमों का पालन करते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

एसपी के औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाना स्तर पर पुलिस व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और सुरक्षा इंतजामों को बेहतर बनाए रखना रहा।

#Kasganjpolice #spKasganj

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *