सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में रिद्धि-सिद्धि संग विराजे गणपति बप्पा, भव्य श्रृंगार कर उतारी आरती

सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में रिद्धि-सिद्धि संग विराजे गणपति बप्पा, भव्य श्रृंगार कर उतारी आरती

गणेश जन्मोत्सव पर हरि की पैड़ी किनारे गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

सोरोंजी। तीर्थ नगरी सोरों में प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी के जन्मोत्सव की धूम रही। हरि की पैड़ी किनारे स्थित सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में गणेश जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान गणेश जी एवं रिद्धि-सिद्धि का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में फूल बंगला सजाकर भगवान गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक आरती उतारी गई।

गणेश जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान गणेश जी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।

भगवान गणेश की आराधना से मिलती है सुख-समृद्धि : पुजारी रामदास

सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के पुजारी रामदास ने कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य देव हैं। गणेश जी की आराधना करने से भक्तों को सुख-समृद्धि एवं मंगल की प्राप्ति होती है। उन्होंने गणेश जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं से भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।

प्रसाद वितरण 

आयोजन के दौरान मंदिर प्रबंधक मदन मोहन दुबे, नगर पालिका चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे, योगेश अग्रवाल, जयप्रकाश दुबे, आदित्य काकोरिया दुबे, मयूरेश दुबे, पुजारी रामदास, हेमंत पंडित, पंकज अग्रवाल, राजू दुबे, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *