साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा में “हिंदी लाओ, देश बचाओ” कार्यक्रम का शुभारंभ

कासगंज/श्रीनाथद्वारा। साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा के तत्वावधान में “हिंदी लाओ, देश बचाओ” समारोह के उद्घाटन सत्र का आयोजन श्री भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में चण्डीगढ़ से पधारे हिंदी के विद्वान लेखक एवं आलोचक डॉ अमर सिंह बधान उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ अमर सिंह बधान ने कहा “हिंदी भाषा आज आमजन की भाषा है यह भाषा आज समाज को दिशा निर्देशित करने वाली भाषा रही है कबीर, सूर, तुलसी, मीरा जैसे रचनाकारों ने इसी भाषा के माध्यम से देश को एकता के सूत्र में बांधा है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के अध्यक्ष पंडित मदन मोहन शर्मा ने कहा “भाषा की सेवा करना बहुत कठिन है। भाषा से संस्कृति जीवित रहती है, क्योंकि भाषा हमारी सोच और हमारे जीवन जीने की शैली का नाम है। यदि भाषा नहीं होगी तो अस्तित्व मिट जाएगा। उन्होंने साहित्य मंडल एवं श्री श्याम देवपुरा जी के कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि साहित्य मंडल आज आंग्ल भाषा की कुसंगतियों की आंधी में हिंदी के दीपक को बुझने से बचाने वाला वह हाथ है, जो संपूर्ण भारत को हिंदी से प्रकाशित कर रहा है।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि दिल्ली से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राहुल ने साहित्य मंडल एवं कर्मनिष्ठ बाबूजी श्री भगवती प्रसाद देवपुरा जी के व्यक्तित्व को समाहित करते हुए कहा कि साहित्य मंडल ने हिंदी भाषा की ध्वजा को भारतवर्ष में लहराया है। आज देश के हर क्षेत्र के भाषाई व्यक्तित्व साहित्य मंडल में हिंदी भाषा का गुणगान करने के लिए प्रतिवर्ष एकत्रित होते हैं। यही साहित्य मंडल के साथ साथ हिंदी की समृद्धि है। इस हिंदी की ताकत है।
उत्तर प्रदेश सरकार की पत्रिका उत्तर प्रदेश के संपादक डॉ दिनेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ साहित्यकार कथाकार एवं आलोचक श्री गोपाल कृष्ण हांडा एवं एम एल चतुर्वेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की शुरुआत मथुरा के साहित्यकार डॉ अंजीव रावत ने गणेश वंदना, भरतपुर के कवि हरि ओम हरि ने सरस्वती वंदना, अलवर के कवि नानक चंद नवीन ने श्रीनाथ वंदना, भरतपुर के गीतकार नरेंद्र निर्मल एवं गौरांग देवपुरा ने हिंदी गीत एवं कविता एवं राष्ट्रभाषा गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।इस अवसर पर देश के विविध देशों से पधारे हुए साहित्यकार एवं रचनाकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कोयंबटूर तमिलनाडु के साहित्यकार संतोष कुमार आर जे जमी को जीवनलाल अग्निहोत्री स्मृति सम्मान एवं 5100 की राशि एवं साहित्य मर्मज्ञ की उपाधि से अभिवादित किया गया। सौरों उत्तर प्रदेश से पधारे श्री उमेश पाठक को ब्रजकांत साहित्य सम्मान एवं 5100 रुपए की राशि एवं बृज कांत साहित्य सम्मान की उपाधि , उपाधि पत्र, श्रीनाथजी की छवि, श्रीनाथजी का प्रसाद मेवाड़ी पगड़ी, शॉल ,उत्तरीय, श्रीफल एवं कंठाहार से अभिवंदित किया गया। इस अवसर पर नई दिल्ली भारत से प्रोफेसर नरेंद्र मिश्र, झांसी, उत्तर प्रदेश के प्रोफेसर मुन्ना तिवारी को श्री भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान, डॉ ए अनुराधा, वेंकटरावपेट तेलंगाना को सोहनी देवी गिलड़ा स्मृति सम्मान, डॉ सुरेश कुमार मिश्र उरतृप्त हैदराबाद तेलंगाना को डॉ दाऊ दयाल गुप्ता स्मृति सम्मान, डॉ कुमुद वाला हैदराबाद तेलंगाना को श्रीमती सूरज केसरी फरक्या स्मृति सम्मान, डॉ शशिकांत मिश्र जम्मू कश्मीर को श्री रामस्वरूप सिंगल स्मृति सम्मान एवं आर श्री देवी, चेन्नई तमिलनाडु एवं डॉ मंजू रूस्तगी चेन्नई तमिलनाडु को श्री रामस्वरूप अग्रवाल स्मृति सम्मान एवं 3100 रुपए की राशि एवं हिंदी भाषा शिरोमणि की मानद उपाधि से अभिवंदित किया गया। इस अवसर पर तीन पुस्तकों डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव कृत फलौषधियां कुण्डलिया, रविंद्र नाथ तिवारी कृत राष्ट्रीय चिंतन, हरिओम शर्मा हरी कृत लहरों से सीखा नौका ने एवं मासिक पत्रिका द अंडरलाइन का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर चेन्नई तमिलनाडु की आर श्रीदेवी वेंकटरावपेट, तेलंगाना की डॉ एम अनुराधा, जम्मू कश्मीर के डॉ शशिकांत मिश्र एवं हैदराबाद तेलंगाना के डॉ सुरेश कुमार मिश्रा उरतृप्त ने हिंदी उपनिषद एवं सुरेश कुमार शर्मा भरतपुर, नानक चंद शर्मा नवीन एवं नरेंद्र निर्मल भरतपुर में हिंदी हुंकृति का पाठ किया। संस्थान के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने सभी का अतिथियों और साहित्यकारों का स्वागत सम्मान किया।वही कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज के तीर्थ नगरी शूकरक्षेत्र क्षेत्र सोरों जी से आये
वरिष्ठ उद्घोषक आकाश वाणी से से.नि. डा श्रीकृष्ण शरद, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया)शाखा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव एवं प्रधान संपादक पवित्र विचार/सोरों टाइम्स विक्रम पाण्डेय, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया)उत्तर प्रदेश शाखा कासगंज के जिलाध्यक्ष मनोज पाराशर एवं जिला सचिव अजेन्द्र शर्मा ने सहित्य मंडल के प्रधान मंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा को भगवान वराह का छविचित्र व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रदेशों से लगभग सौ साहित्यकार, कवि एवं लेखक कार्यक्रम में उपस्थित हुए। प्रधानमंत्री श्री श्याम देवपुरा ने कार्यक्रम का संचालन किया। सम्मानित साहित्यकारों का गद्यात्मक एवं पद्यात्मक परिचय भरतपुर के कवि हरिओम हरि, एवं भरतपुर के श्री नरेंद्र निर्मल ने किया।
Author: Soron Live 24

