श्री वराह प्राकट्य दिवस: आदि वराह का सजा भव्य फूल बंगला, छप्पन भोग के बाद हुआ भंडारा

श्री वराह प्राकट्य दिवस: आदि वराह का सजा भव्य फूल बंगला, छप्पन भोग के बाद हुआ भंडारा

राम लोटा के मठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान आदि वराह का दुग्धाभिषेक, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सोरों, कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों में रविवार को भगवान आदि वराह के प्राकट्य उत्सव को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। चंदन चौक स्थित राम लोटा के मठ में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान आदि वराह का विधि-विधान से दुग्धाभिषेक कर आकर्षक फूल बंगला सजाया गया। भगवान को छप्पन भोग अर्पित करने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

रविवार सुबह करीब 10 बजे प्रद्युम्न निर्भय सहित तीर्थ नगरी के विभिन्न विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान आदि वराह का दुग्धाभिषेक एवं पूजन संपन्न कराया। मंदिर परिसर में फूलों से सजे भव्य फूल बंगले में भगवान आदि वराह के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

मठ के महंत कन्हैया लाल राम लोटा ने बताया कि भगवान आदि वराह का प्राकट्य उत्सव विशेष श्रद्धा और आस्था का पर्व है। इसी अवसर पर भगवान का दुग्धाभिषेक, छप्पन भोग तथा पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद पूरी-सब्जी सहित प्रसाद का वितरण करते हुए भंडारे का आयोजन किया गया।

 आदि वराह राम लोटा मठ सोरों
भंडारे में प्रसाद वितरण

भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान आदि वराह के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *