भगवान वराह प्राकट्य महोत्सव कल, दुग्धाभिषेक व छप्पन भोग के साथ होगी भव्य महाआरती

भगवान वराह प्राकट्य महोत्सव कल, दुग्धाभिषेक व छप्पन भोग के साथ होगी भव्य महाआरती

गंगा वराह गण सभा के संयोजन में होगा आयोजन, मंदिर व हरि की पैड़ी भव्य लाइटिंग से होंगे जगमग; हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावनालेखकासगंज उत्तर प्रदेश /सोरों। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में भगवान श्री वराह प्राकट्य महोत्सव का आयोजन कल 13 सितंबर को श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाएगा। गंगा वराह गण सभा के संयोजन में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भगवान श्री वराह के प्राकट्य महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की।

दुग्धाभिषेक, छप्पन भोग और भव्य महाआरती होगी

महोत्सव के दौरान भगवान श्री वराह का विधि-विधान से दुग्धाभिषेक किया जाएगा। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। शाम को मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्री वराह का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए अखंड भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।

भव्य लाइटिंग और फूल बंगले से सजेगा मंदिर परिसर

भगवान श्री वराह प्राकट्य महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जा रहा है। मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं, हरि की पैड़ी को भी भव्य लाइटिंग से सजाया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर तीर्थ नगरी में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

मंदिर सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने किया श्रद्धालुओं से आह्वान

मंदिर सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने कहा कि भगवान श्री वराह प्राकट्य महोत्सव हम सभी के लिए आस्था और श्रद्धा का पर्व है। प्रत्येक वर्ष गंगा वराह गण सभा के संयोजन में इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार भी भगवान श्री वराह का दुग्धाभिषेक, छप्पन भोग, भव्य महाआरती, फूल बंगला और अखंड भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री वराह के दर्शन करें और महोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

भगवान श्री वराह प्राकट्य महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य सजावट और भंडारे का विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *