खेल-खेल में शिक्षा पर जोर, प्राथमिक शिक्षकों का एफएलएन प्रशिक्षण शुरू

खेल-खेल में शिक्षा पर जोर, प्राथमिक शिक्षकों का एफएलएन प्रशिक्षण शुरू

कासगंज/पटियाली। विकास क्षेत्र पटियाली के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्राथमिक शिक्षकों के चौथे बैच का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण मंगलवार को शुरू हुआ। प्रशिक्षण में 100 शिक्षक दो समूहों में शामिल हुए, जिन्हें 50-50 के समूह में अलग-अलग सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण के पहले दिन संदर्भदाता सत्येंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, अरविंद कुमार, उदयवीर सिंह और कौशलेंद्र सिंह ने प्रतिभागी शिक्षकों का पंजीकरण कराया। प्रशिक्षण के दौरान नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने पर जोर दिया गया।

संदर्भदाताओं ने कहा कि बच्चों को रटाने की पारंपरिक पद्धति के बजाय अब खेल-खेल में शिक्षा, कविता, कहानी और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर दिया जाएगा। इससे बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ेगी और बुनियादी दक्षताओं का बेहतर विकास होगा।

पहले दिन शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया और विभिन्न विषयों से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान दीपक मिश्र, संदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, राजीव मिश्र, मनोज कुमार, सुमित कुमार, तेज प्रकाश, पीयूष कावरा, रूप किशोर, नरेंद्र उपाध्याय, हेनरी जैकब, पंकज रावत और वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *