सोरों हरि की पैड़ी घाट के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सोरों हरि की पैड़ी घाट के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

कासगंज, 08 सितंबर 2026। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जनपद कासगंज के सोरों तीर्थ क्षेत्र स्थित पवित्र कुण्ड के घाट के अग्रभाग एवं छतरी के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट की सीढ़ियों, प्रकाश व्यवस्था, दुकानों के सौंदर्यीकरण, चेंजिंग रूम, फोकस वॉल सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

पवित्र कुण्ड परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं तीर्थ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के दृष्टिगत विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। परियोजना की कुल लागत 1510.87 लाख रुपये है, जिसके सापेक्ष 755.00 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सीएंडडीएस के अभियंता को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध रूप से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने घाट की सीढ़ियों, प्रकाश व्यवस्था एवं चेंजिंग रूम आदि कार्यों में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पवित्र कुण्ड एवं आसपास के क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण से तीर्थ क्षेत्र की भव्यता बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्माणदायी संस्था के अभियंता उपस्थित रहे। #soronlive24 #DMKasganj

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *