प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान को जन-जन और हर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर सेवा संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी पूनम बजाज उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा के कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग और हर घर तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा माह के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान में पूरे जोश और समर्पण के साथ जुटकर इसे सफल बनाएं।
कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक सुरेश माहेश्वरी ने अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संजय सोलंकी ने किया।
इस अवसर पर पिछड़ा आयोग के सदस्य महेंद्र राना, क्षेत्रीय मंत्री डी.एस. लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह, सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल मेहरे, महेंद्र बघेल, आकाश दीप रानू, शरद गुप्ता, कृष्णकांत वशिष्ठ, डॉ. शिव प्रताप, रविंद्र ब्रह्मचारी, डॉ. मनोज शर्मा, सुमित बाल्मीकि, गौरव गुप्ता, विजय लक्ष्मी, प्रियंका पुंडीर, अनीता उपाध्याय, स्नेहलता शर्मा, सोनू बाला, दिनेश भास्कर आदि उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

