मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों की समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों की समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

कासगंज, 7 सितंबर। पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम हॉल में सोमवार को पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने जनपद की मिशन शक्ति केंद्र एवं एंटी रोमियो टीमों के साथ समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक एवं मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी सुशील कुमार भी मौजूद रहे।

बैठक में एसपी ने टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने और ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में जनचौपाल आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं, युवाओं और अभिभावकों को सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

एसपी ने साइबर हिंसा से बचाव, उसके दुष्परिणामों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही पीड़ित महिलाओं एवं युवतियों को काउंसलिंग और रेफरल सुविधा उपलब्ध कराने तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

टीमों को महिला संबंधी कानूनों, उनके दुरुपयोग से होने वाली समस्याओं तथा यौन शोषण की पहचान कर बिना भय के शिकायत करने के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा गया। इस दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 112, 1076, 1090, 1930, 1098, 102 और 108 तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों की ऑनलाइन परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें कुल 75 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा की परिक्षेत्रीय कार्यालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की गई।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *