मनोज कुमार यादव बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष

मनोज कुमार यादव बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष

संगठन ने सौंपी नई जिम्मेदारी, पदाधिकारियों ने जताया विश्वास

कासगंज। (रिपोर्ट रामेश्वर गौतम कासगंज) विधानसभा क्षेत्र निवासी मनोज कुमार यादव को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नबीद पठान ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी रोहित यादव सहित समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव मौजूद रहे। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही।

यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नबीद पठान ने कहा कि संगठन में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच पहुंचकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव ने कहा कि युवाओं की भागीदारी संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है। मनोज कुमार यादव को नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष से पार्टी की नीतियों और संगठन के कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करने की अपेक्षा जताई।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *