सहावर में विहिप स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न, ताली खंड में नए दायित्वों की घोषणा

सहावर, 7 सितंबर। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर सहावर खंड के ताली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक बजरंग दल गोविन्द महेरे ने की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आंदोलनों, राम मंदिर निर्माण से जुड़े संघर्ष तथा मठ-मंदिरों की रक्षा के विषय पर विचार रखे। जिला सह संयोजक राज दिवाकर ने हिंदू समाज में एकजुटता बनाए रखने, ताली में खुले में मांस बिक्री बंद कराने तथा महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर प्रखंड संयोजक राघव भारद्वाज, नगर संयोजक प्रिंस श्रीवास्तव, नगर सह संयोजक सुधांशु भारद्वाज एवं अर्जुन साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ताली खंड में नवीन दायित्वों की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान ताली खंड में संगठन के विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। पुष्पेंद्र कश्यप को खंड संयोजक, धीर सिंह को सह संयोजक, सुरजीत को गौ रक्षा प्रमुख, रोहित को सुरक्षा प्रमुख, राजा बाबू को सह सुरक्षा प्रमुख, सुरजीत कश्यप को बल उपासना प्रमुख, विपिन को मिलन केंद्र प्रमुख, नन्द किशोर को प्रचार-प्रसार प्रमुख तथा दिलीप कश्यप को विद्यार्थी प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।
Author: Soron Live 24

