हेडफोन और बांसुरी वाले ‘डिजिटल कान्हा’ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, सोरों की 6 वर्षीय कनिष्ठा ने जीता लोगों का दिल

कासगंज यूपी । तीर्थ नगरी सोरों में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में सजी छह वर्षीय कनिष्ठा उपाध्याय उर्फ लड्डू इन दिनों सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कान्हा के रूप में सजी कनिष्ठा की तस्वीरें फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कनिष्ठा को जन्माष्टमी के अवसर पर बेहद मनमोहक अंदाज में कान्हा के रूप में सजाया गया। पीले रंग की पोशाक, माथे पर आकर्षक तिलक, गले में मोतियों की माला और हाथों में बांसुरी लिए उनका पारंपरिक कृष्ण स्वरूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
लेकिन कनिष्ठा की एक तस्वीर ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा है। इस तस्वीर में वह कान्हा के पारंपरिक रूप के साथ हेडफोन लगाए हुए नजर आ रही हैं, जिसके चलते उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी वजह से लोग उन्हें प्यार से ‘डिजिटल कान्हा’ कह रहे हैं।

(डिजिटल कान्न्हा के रूप में लड्डू )
कनिष्ठा उपाध्याय, तीर्थ नगरी सोरों निवासी पत्रकार सचिन उपाध्याय एवं मीनू उपाध्याय की पुत्री हैं। वह आनंद पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में अध्ययनरत हैं। बताया जाता है कि कनिष्ठा अपने माता-पिता के साथ कॉमेडी वीडियो और रील्स में भी नजर आती रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी पहचान बन रही है।
जन्माष्टमी पर कान्हा के रूप में सामने आई उनकी तस्वीरों को लोगों की खूब सराहना मिल रही है। खासकर बांसुरी, पारंपरिक कृष्ण वेशभूषा और हेडफोन के अनोखे संगम वाली तस्वीर लोगों को आकर्षित कर रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस नन्हे ‘डिजिटल कान्हा’ की मासूमियत और अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फोटो में नजर आ रहा कनिष्ठा का यह अनोखा कृष्ण स्वरूप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सोरों की इस नन्ही कान्हा की तस्वीरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
Author: Soron Live 24

