सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस की धूम

सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस की धूम

बांसुरी-मटकी सजाओ से लेकर मटकी फोड़ तक हुईं प्रतियोगिताएं, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

 

कासगंज मानपुर नगरिया। न्यौली, शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल मिर्जापुर मानपुर नगरिया में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय संचालक मनोज चौहान के निर्देशन में बांसुरी सजाओ, मटकी सजाओ, स्वरूप सज्जा, कार्ड मेकिंग और मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा की निष्ठा परमार ने राधा के स्वरूप में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कृष्ण के स्वरूप में नर्सरी कक्षा के वीर गोस्वामी प्रथम रहे।

मटकी सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा छह की अंशिका, बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा तीन के शिवांक सोलंकी तथा कार्ड मेकिंग में कक्षा दो के अभिमन्यु ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा सात और आठ के विद्यार्थियों के लिए आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कक्षा सात की टीम विजेता रही।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में खुशी चौहान, विकास शर्मा, दुष्यन्त कश्यप और निदा खान शामिल रहे।

इस अवसर पर विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षक समाज का दर्पण होता है। अच्छे शिक्षकों से ही अच्छे समाज का निर्माण होता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने और संस्कारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय संचालिका शिवानी चौहान, डॉ. राजीव बरबारिया, विकास मौर्य, विशाल सोलंकी, कमल साहू, आरती चौहान, आयुषी गोस्वामी, हिमानी मौर्य, लवली सोलंकी, नेहा साहू, नेहा चौहान, मुस्कान, रिया बघेल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *