गोपाल आश्रम रंगेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

गोपाल आश्रम रंगेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

भव्य भजन संध्या में कलाकारों ने बांधा समां, भगवान के प्राकट्य पर बधाइयां गाकर झूमे भक्त

मथुरा। गोपाल आश्रम रंगेश्वर महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय कलाकार परिवार संघ के कलाकारों की ओर से भव्य भजन संध्या एवं भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। आयोजन गोपाल दास आश्रम के पीठाधीश्वर विश्व बंधु महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।

भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य से पूर्व संघ के कलाकारों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। भगवान के प्राकट्य के बाद भक्तों ने जन्म की बधाइयां गाकर और भजनों पर झूमकर हर्षोल्लास के साथ भगवान का स्वागत किया। पूरा मंदिर परिसर कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया।

विश्व बंधु महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विराट लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने अधर्म पर धर्म की स्थापना, सत्य की विजय और मानवता के हित के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन प्राप्त होने के बाद प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार के साथ-साथ समाज और देश के हित में भी योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर भोग लगाया और आरती की। इसके बाद प्रसाद वितरण एवं भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। भक्तों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

संघ के अध्यक्ष गुरु मुन्ना लाल मतवाला ने कहा कि राष्ट्रीय कलाकार परिवार संघ संपूर्ण भारत में जनहित, राष्ट्रहित एवं धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए सदैव तत्पर है।

कार्यक्रम में बालयोगी जितेंद्रदास व्यास, संत महेश्वरानंद महाराज, दर्शन कौशिक, मोनू वर्मा, संतोष राजपूत, कमल गोला सहित अन्य कलाकार एवं भक्त मौजूद रहे। आश्रम के बटुक शिक्षार्थियों की सेवा एवं सहयोग भी सराहनीय रहा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *