सोरों में एक लाख की नकली करेंसी बरामद, दो गिरफ्तार एसओजी और सोरों पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 500 रुपये के 200 जाली नोट मिले

सोरों में एक लाख की नकली करेंसी बरामद, दो गिरफ्तार

एसओजी और सोरों पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 500 रुपये के 200 जाली नोट मिले

कासगंज। सोरों पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली भारतीय करेंसी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 500-500 रुपये के 200 जाली नोट बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत एक लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 3/4 सितंबर की रात अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोरों पुलिस और एसओजी टीम ने मेला ग्राउंड के पास संदिग्धों की चेकिंग की। इस दौरान दो आरोपियों को नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपकिशोर उर्फ राजू पुत्र नत्थूराम निवासी ग्राम सिकंदराबाद, थाना मुजरिया, बदायूं और गोविन्द पुत्र प्रेमपाल निवासी भगवंतपुर, थाना ढोलना, कासगंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 रुपये के 200 नकली नोट बरामद किए। मामले में थाना सोरों पर मुकदमा अपराध संख्या 331/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रूपकिशोर उर्फ राजू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ बदायूं, संभल तथा अलीगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी, अवैध हथियार समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी थाना सोरों पुलिस टीम के साथ, प्रभारी एसओजी रितेश कुमार पुलिस टीम के साथ तथा उपनिरीक्षक सुमित त्रिपाठी शामिल रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *