वराह प्राकट्य महोत्सव के प्रचार-प्रसार की उठी मांग, पर्यटन विभाग से की अपील

वराह प्राकट्य महोत्सव के प्रचार-प्रसार की उठी मांग, पर्यटन विभाग से की अपील

कासगंज यूपी । तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में आगामी 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली श्री वराह जयंती (प्राकट्य महोत्सव) के व्यापक प्रचार-प्रसार की मांग उठाई गई है। भाजपा सोरों नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य दुबे काकोरिया ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, अलीगढ़ मंडल को पत्र भेजकर महोत्सव को पर्यटन विभाग के माध्यम से प्रदेश और देशभर में प्रचारित कराने की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि श्री वराह मंदिर में भगवान वराह का दुग्धाभिषेक, छप्पन भोग, फूल बंगला, भंडारा सहित विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के पहुंचने की संभावना है।

आदित्य दुबे काकोरिया ने पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और विभागीय प्रचार सामग्री के माध्यम से महोत्सव का प्रचार कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि व्यापक प्रचार-प्रसार से देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं को सोरों की धार्मिक एवं पौराणिक महत्ता से परिचित कराने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *