बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार: योगी आदित्यनाथ

बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार: योगी आदित्यनाथ

फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री ने 1,000 प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री, भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र और सहायता राशि

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए आयोजित राहत वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 1,000 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र एवं सहायता राशि वितरित की।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक राहत एवं सहायता समय से पहुंचाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प सुशासन और जनसेवा है। आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *