दिव्यांगजनों की पहली तिमाही पेंशन जल्द दिलाने की मांग, अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय के नेतृत्व में पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
कासगंज, 1 सितंबर। 80 प्रतिशत एवं इससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों की सत्र 2026-27 की प्रथम तिमाही पेंशन की धनराशि शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग को लेकर श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रोहित कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि 80 प्रतिशत एवं इससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों की सत्र 2026-27 की प्रथम तिमाही पेंशन की धनराशि प्रेषण प्रक्रिया में तकनीकी बदलाव के कारण अभी तक उनके खातों में हस्तांतरित नहीं हो सकी है। जबकि अन्य दिव्यांगजनों की प्रथम तिमाही पेंशन की धनराशि जुलाई 2026 में उपलब्ध कराई जा चुकी है।
ज्ञापन के अनुसार जनपद कासगंज में लगभग 1700 दिव्यांगजन 80 प्रतिशत एवं इससे अधिक दिव्यांगता वाले हैं, जिन्हें प्रथम तिमाही की पेंशन धनराशि अभी प्राप्त नहीं हुई है। समिति ने कहा कि इन दिव्यांगजनों के भरण-पोषण और आजीविका के लिए पेंशन समय पर मिलना बेहद आवश्यक है।
समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने अधिकारी से मांग की कि तकनीकी समस्या का शीघ्र समाधान कराकर 80 प्रतिशत एवं इससे अधिक दिव्यांगता वाले सभी पात्र दिव्यांगजनों की प्रथम तिमाही पेंशन की धनराशि जल्द से जल्द उनके खातों में उपलब्ध कराई जाए।
ज्ञापन में कहा गया कि पेंशन में देरी के कारण दिव्यांगजनों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मामले को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।समिति ने चेताया कि दिव्यांगजनों की पेंशन संबंधी समस्या का जल्द समाधान कराया जाना जरूरी है, ताकि उन्हें समय से आर्थिक सहायता मिल सके।
ज्ञापन के दौरान ज्ञानदेवी धैर्यधर धर्मपाल विष्णु राजीव कुमार सोहिल राजपाल आदि सदस्य मौजूद रहे
Author: Soron Live 24

