सोरों एस टी डी एम इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर गंदगी और जलभराव, जिम्मेदार मौन

सोरों एस टी डी एम इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर गंदगी और जलभराव, जिम्मेदार मौन

कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर छात्र-छात्राएं, स्थानीय लोगों में नाराजगी

सोरों, कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र के कासगंज गेट स्थित संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर इन दिनों गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। मुख्य द्वार के सामने जमा गंदे पानी और कीचड़ के कारण विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

गेट पर गंदगी से गुजरते बच्चे
सोरों एस टी डी एम इंटर कॉलेज मुख्य गेट 

स्थानीय राज वैभव महेरे का कहना है कि कॉलेज के मुख्य गेट के सामने जलभराव और गंदगी की समस्या कोई नई नहीं है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो जाती है। छात्र-छात्राओं को मजबूरी में गंदे पानी और कीचड़ से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। साइकिल से आने वाले बच्चों के कपड़ों पर वाहनों के गुजरने से गंदे पानी के छींटे पड़ जाते हैं।

स्थानीय अभय राज मिश्रा ने बताया कि संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज का संचालन नगर पालिका द्वारा किया जाता है। ऐसे में नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-समय पर विद्यालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेना चाहिए। लेकिन मुख्य गेट के सामने लंबे समय से बनी समस्या यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं।

समाजसेवी शरद पांडे ने कहा कि विद्यालय के मुख्य गेट पर जलभराव और गंदगी की समस्या छात्र-छात्राओं की सुविधा और स्वच्छता से जुड़ा गंभीर विषय है। नगर पालिका को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराकर गंदगी की सफाई करानी चाहिए, ताकि बच्चों को परेशानी न हो।

समाजसेवी अतुल निर्भय ने कहा कि नगर पालिका द्वारा संचालित विद्यालय के मुख्य द्वार पर इस तरह की अव्यवस्था चिंता का विषय है। बच्चों को रोजाना गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि मौके का निरीक्षण कर जलभराव की स्थायी समस्या का समाधान कराया जाए और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय के मुख्य गेट के सामने जमा गंदगी और जलभराव को तत्काल हटवाकर जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए, जिससे छात्र-छात्राओं को राहत मिल सके।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *