विहिप स्थापना दिवस को लेकर गंजडुंडवारा में बजरंग दल की विशेष बैठक

विहिप स्थापना दिवस को लेकर गंजडुंडवारा में बजरंग दल की विशेष बैठक

जिले के सभी प्रखंडों एवं खंडों में कार्यक्रम आयोजित करने का लिया निर्णय

गंजडुंडवारा, कासगंज। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड गंजडुंडवारा की विशेष बैठक रविवार को प्रेम जी होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक गोविंद महेरे एवं जिला सह संयोजक राज दिवाकर ने की। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों एवं खंडों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपने तथा संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिला संयोजक गोविंद महेरे ने कार्यकर्ताओं से सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक में उन्होंने कथित लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसे मुद्दों को लेकर बहन-बेटियों को जागरूक करने की बात कही।

जिला गौ रक्षा प्रमुख सत्यम माथुर ने गौ संरक्षण एवं गौ रक्षा से संबंधित विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और संगठन के माध्यम से किए जाने वाले सेवा एवं जागरूकता कार्यों पर चर्चा की।

बैठक में प्रखंड संयोजक अनुज बघेल, सह संयोजक राज कश्यप, प्रेम कश्यप, कृष्णगोपाल, कार्तिक कश्यप, अतिथि राजपूत, राज मिश्रा, शिवकांत हिंदू, कन्हैया पंडित, राजीव कश्यप, अखंड प्रताप, मनवीर राजपूत, रोहित राजपूत, अजीत राठौर, जयपाल राजपूत, शशांक राजपूत, प्रियांशु शाक्य, दीपक राजपूत, नितिन कोहली, कुणाल शाक्य, अंकित पंडित, ऋषभ पंडित, अमन शर्मा, शिवा शर्मा, विपिन कुमार, ममतेश प्रजापति, सुशांत पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *