विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, जिलेभर में होंगे कार्यक्रम

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक, जिलेभर में होंगे कार्यक्रम

राम छिटौनी गांव में कार्यकर्ताओं ने बनाई रूपरेखा, सभी प्रखंडों में मनाया जाएगा स्थापना दिवस

सहावर, कासगंज। राम छिटौनी गांव स्थित मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी आयोजनों की रूपरेखा तैयार की। निर्णय लिया गया कि विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस जनपद के सभी प्रखंडों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर जिला संयोजक गोविंद महेरे ने कहा कि सभी हिंदुओं को एकजुट होकर हिंदुत्व के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

बैठक में जिला सह संयोजक राज दिवाकर, जिला गोरक्षा प्रमुख सत्यम माथुर सहित सुशांत, कमलेश, मोहित, रोहताश, विपिन कुमार, करन कुमार, अजय कुमार, कालू, साधन राजपूत, देवानु, नितिन, प्रदीप, चंदन सिंह, पप्पू, चंद्रभान, सुनील कुमार, राहुल कुमार, विशाल, अजीत कुमार, विपिन, मनोज कुमार, मोहित कुमार, अमित, प्यारेलाल, नेतापाल, प्रशान्त कुमार, अजय सिंह, कन्ही लाल, शिव कुमार, सौरभ कुमार, इमान सिंह, तेजपाल, चंद्रवीर, जसवीर, शिशु, विशेष राजपूत, करन, रामबाबू, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *